Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (27 जून 2026) की खबरों में रेखा गुप्ता सरकार ने झुग्गी-बस्तियों के लिए ₹441 करोड़ का फंड जारी किया; दिल्ली में शराब बिक्री बढ़ी; महिलाओं-छात्रों की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार लॉन्च करेगी ‘सेफ दिल्ली ऐप’; CM रेखा गुप्ता बोलीं-आपातकाल’ को रावण दहन की तरह याद करना चाहिए प्रमुख रहा।

1. रेखा गुप्ता सरकार ने झुग्गी-बस्तियों के लिए ₹441 करोड़ का फंड जारी किया

राजधानी दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी (JJ) बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए ₹441.1 करोड़ का इन्फ्रास्ट्रक्चर अभियान शुरू किया है। इस योजना के तहत दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड के माध्यम से अगले दो वित्तीय वर्षों में कुल 1,510 विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवर, जल निकासी और सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया जा सके।

पढ़े पूरी खबर……

2. दिल्ली में शराब बिक्री बढ़ी

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की ब्रांड पुशिंग नीति का असर अब बिक्री और राजस्व दोनों पर दिखाई देने लगा है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले 2 महीनों में शराब बिक्री से होने वाले राजस्व में करीब 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में बाजार में प्रमुख बीयर ब्रांड्स की बिक्री में भी तेज़ उछाल देखा गया है और कुछ लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स की मांग लगभग दोगुनी हो गई है। आबकारी विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दुकानों में ब्रांड उपलब्धता बढ़ने और सप्लाई सिस्टम के अधिक व्यवस्थित होने से बिक्री में सुधार हुआ है, जिसका सीधा असर राज्य के राजस्व पर पड़ा है।

पढ़े पूरी खबर……

3. महिलाओं-छात्रों की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार लॉन्च करेगी ‘सेफ दिल्ली ऐप’

दिल्ली में महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार जल्द ही ‘सेफ दिल्ली ऐप’ लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप के जरिए आपात स्थिति में पुलिस तक तुरंत सूचना पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। सरकार के मुताबिक, ऐप से भेजा गया अलर्ट एक सेकंड से भी कम समय में पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच सकेगा। इसके जरिए सिर्फ यूजर की लोकेशन ही नहीं, बल्कि घटनास्थल का लाइव ऑडियो, वीडियो और GPS लोकेशन भी पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर……

4. CM रेखा गुप्ता बोलीं-आपातकाल’ को रावण दहन की तरह याद करना चाहिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने ‘ब्लैक इमरजेंसी डे’ के अवसर पर आयोजित एक सेमिनार में कहा कि इस दिन को हर वर्ष मनाया जाना चाहिए, ताकि देश को आपातकाल (Emergency) के दौर की याद दिलाई जा सके। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह दशहरे पर रावण दहन की परंपरा बुराई के प्रतीक के रूप में निभाई जाती है, उसी तरह ‘संविधान हत्या दिवस’(Constitution Murder Day) का पालन भी हर साल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह परंपरा लोगों को यह याद दिलाएगी कि देश में आपातकाल जैसे अन्याय को दोबारा कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौतः पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें सेप्टिक टैंक ( Septic tank) में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच 14.0’: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 48 घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े मामलों में 212 केस दर्ज किए और 255 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह अभियान 22 जून की शाम से 24 जून की शाम तक चलाया गया। इस दौरान दिल्ली के सभी 15 पुलिस जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 4,035 जगहों पर छापेमारी की गई। (पूरी खबर पढ़े)

MP-MLA से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं करेंगी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्माः दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने जजों के लिए नया रोस्टर (Roster) जारी किया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। नए रोस्टर में विभिन्न बेंचों के अधिकार क्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। ताजा रोस्टर के अनुसार, मौजूदा और पूर्व सांसदों व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई अब जस्टिस मनोज जैन (Manoj Jain) की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। इससे पहले इन मामलों की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा (Swarana Kanta Sharma) की बेंच के पास थी। नए बदलाव के बाद संबंधित मामलों का क्षेत्राधिकार जस्टिस मनोज जैन को सौंप दिया गया है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m