दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 48 घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े मामलों में 212 केस दर्ज किए और 255 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह अभियान 22 जून की शाम से 24 जून की शाम तक चलाया गया। इस दौरान दिल्ली के सभी 15 पुलिस जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 4,035 जगहों पर छापेमारी की गई। इस विशेष अभियान में जिला पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस अपराध शाखा और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के जवान भी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ बरामद किए।
पुलिस ने ड्रग्स तस्करों और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 1,474 पुलिस टीमों का गठन किया था। अभियान के दौरान की गई छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ बरामद किए। इनमें 237.46 किलोग्राम गांजा, 5.18 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, करीब 1.1 किलोग्राम हेरोइन, 159.8 ग्राम कोकीन, 366.48 ग्राम चरस, 101.1 ग्राम एमडीएमए और 186 ग्राम मेथामफेटामाइन शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने ब्यूप्रेनोर्फिन (ओपिओइड) की 2,640 गोलियां, फेनिरामाइन के 287 इंजेक्शन और कथित मादक पदार्थ तस्करी से हासिल 23.27 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी भी जब्त की है।
दिल्ली पुलिस के ‘ऑपरेशन कवच 14.0’ के तहत नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई में पुलिस ने कई बड़ी बरामदगी की है।अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5.2 किलोग्राम से ज्यादा हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन, चरस और एमडीएमए के अलावा 4.27 लाख रुपये नकद और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसकी मोटरसाइकिल से 122 ग्राम कोकीन बरामद हुई। पुलिस
नरेला में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नरेला में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 262 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान एक कथित तस्कर के पास से 276 ग्राम हेरोइन और नकदी मिली। अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में अभियान के दौरान कुल 212 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा पुलिस ने दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की। इस दौरान 398 मामले दर्ज किए गए और 405 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 53,448 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आबकारी नियमों के तहत 4,498 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 315 मामले दर्ज किए और 329 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 6 पिस्तौल, 90 देसी तमंचे, 147 कारतूस और 242 चाकू बरामद किए।
जुए के मामले में 307 मामले दर्ज
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नरेला में 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 262 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान एक कथित तस्कर के पास से 276 ग्राम हेरोइन और नकदी मिली। अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में अभियान के दौरान कुल 212 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा पुलिस ने दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की। इस दौरान 398 मामले दर्ज किए गए और 405 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 53,448 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आबकारी नियमों के तहत 4,498 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 315 मामले दर्ज किए और 329 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 6 पिस्तौल, 90 देसी तमंचे, 147 कारतूस और 242 चाकू बरामद किए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

