दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत दिल्ली नगर निगम की तीन महिला पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया है. जिन तीन महिला पार्षदों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम हैं- निर्मला देवी (शर्मा), कृष्णा देवी राघव और सुल्ताना आबाद. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ये सब जानकारी दी.
दिल्ली नगर निगम (MCD) में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है.
आम आदमी पार्टी ने आज, गुरुवार 16 जुलाई 2026 को अपने आधिकारिक बयान और पार्टी के औपचारिक पत्र के माध्यम से घोषित किया कि निर्मला देवी (शर्मा), कृष्णा देवी राघव और सुल्ताना आबाद को पार्टी के तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इन तीनों पार्षदों के निलंबन की जानकारी दी गई है.
BJP ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 वार्ड समितियों में से 10 में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की और निगम की स्थायी समिति की छह सीट में से पांच सीट हासिल कीं है.
यह कदम दिल्ली के सिविक निकाय में पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने के प्रयासों के बीच उठाया गया है। पार्टी ने इस मामले पर अभी और कोई टिप्पणी नहीं की है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

