इमरान खान, खंडवा। जिले के हरसूद थाना क्षेत्र के जोगीबेड़ा के पास बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। नागलवाड़ी दर्शन कर हरसूद लौट रहे चार लोगों की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन गंभीर घायलों को उपचार के लिए खंडवा रेफर किया गया था। इलाज के दौरान खंडवा लाए गए दो और गंभीर घायलों की मौत हो गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। वहीं एक घायल का हरसूद अस्पताल में उपचार जारी है।
MP में देर रात दर्दनाक हादसा: काल के गाल में समाए 5 मजदूर, 20 से ज्यादा घायल
हादसा बीती रात आशापुर चौकी क्षेत्र के जोगीबेड़ा के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में हरसूद के सिंगाजी कॉलोनी निवासी विष्णु उर्फ भूरा शामिल हैं, जो फीलगुड चौराहे पर चाय की दुकान चलाते थे। जबकि दो अन्य की भी मौत हुई है। हादसे के बाद पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


