कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में देर रात भीषण हादसा हुआ। जहां ट्रक और लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला गोहद चौराहा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भिंड के छीमका गांव के पास ट्रक और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन में लगभग 30 मजदूर सवार थे, जो ग्वालियर के चिनौर मजदूरी करने गए थे। काम पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी वापस जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

ट्रक और लोडिंग वाहन के बीच हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पांच लोगों के मौत की पुष्टि की है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें ग्वालियर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m