IPS TRANSFER: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। 3 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। लिस्ट में ग्वालियर DIG का नाम भी शामिल है।
नगर निगम की बड़ी चूक: पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप, 19 हजार लोग पी रहे थे दूषित पानी, मचा हड़कंप
गृह विभाग के आदेश के अनुसार 2010 बैच के राकेश सागर को पुलिस मुख्यालय में DGP बनाया गया है। वहीं भिंड की 17वीं वाहिनी में पदस्थ 2015 बैच के आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ 2021 बैच की ग्वालियर ASP विदिता डागर को ग्वालियर की 2 री वाहिनी में भेज दिया गया है।


