लखनऊ. उत्तर प्रदेश में फिर से आईपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS TRANSFER) किया गया है. पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक तीन आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है. इन तीन अफसरों में से दो वरिष्ठ आईपीएस हैं, जबकि एक एसपी रैंक के अधिकारी हैं.

सूची के मुताबिक 2006 बैच के IPS अधिकारी मनोज कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पश्चिम जोन, मुरादाबाद बनाया गया है. इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात थे.

इसे भी पढ़ें : मायावती का दोतरफा हमला: एक तरफ EVM पर अविश्वास, दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद पर साधा निशाना

2012 बैच के IPS अफसर हेमराज मीना का भी तबादला किया गया है. उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वे पुलिस उपमहानिरीक्षक UPSIFS, लखनऊ के पद पर तैनात थे.

IPS अफसर राजेश द्विवेदी (2013 बैच) को पुलिस अधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है. इससे पहले वे सेना नायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के पद पर तैनात थे.