नाइजीरिया से तेल पाइपलाइन से तेल चुराने की कोशिश के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की मौत की सूचना आयी है. बताया जा रहा है कि तेल निकालते समय जहरीली गैस निकलने लगी, जो सांस के जरिए अंदर गई और लोगों की जान चली गई. कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. कुल कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी पुष्ट संख्या की जानकारी अभी भी सार्वजनिक नहीं की गई है.
नाइजीरियाई पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि की, लेकिन मरने वालों की संख्या नहीं बताई और कहा कि मामले की जांच चल रही है.
नाइजीरिया के एक पर्यावरण समूह ने दक्षिणी इलाके में तेल पाइपलाइन में तेल चुराने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से कम से कम 37 लोगों की मौत की जानकारी दी है. नाइजीरिया के तेल उत्पादक राज्य ‘रिवर्स’ में तेल ले जा रहे एक जहाज से तेल चुराने की कोशिश के दौरान कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, तेल भरे जहाज में संदिग्ध चोर पाइपलाइन में तेज दबाव वाले पेट्रोलियम उत्पाद को अपनी नावों में भरने की कोशिश करने लगे. जिसके कारण वहां जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया. जिससे उनकी मौत हो गई.
रिवर्स राज्य पुलिस के प्रवक्ता ब्लेसिंग अगाबे ने कहा कि मरने वाले कथित तौर पर कच्चा तेल चुराने की कोशिश कर रहे थे. घटना से जुड़े हालात का पता लगाने और तथ्यों की पुष्टि करने के लिए जांच चल रही है.
पर्यावरण समूह ने दावा किया कि कई लोग अब भी लापता हैं और नदी में कुछ शव तैरते हुए देखे गए हैं. वहीं, ग्रुप ने यह भी बताया है कि कई लोग अभी भी लापता हैं.
नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा इलाके में कच्चे तेल की चोरी की घटना बेहद आम बात है. यहां दशकों से तेल निकालने के काम के कारण गरीबी और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है. नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा क्षेत्र में तेल चोरी की घटनाएं लंबे समय से सामने आती रही हैं. यह इलाका देश के सबसे प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है. नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



