भारत और अमेरिका के बीच कई महीनों से द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता चल रही है लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं आया है. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों देशों की गहरी होती साझेदारी पर बड़ा बयान दिया है. सर्जियो गोर ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिन नेताओं से मिलना चाहेंगे, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ऊपर हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देश भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों से जलते हैं.
हालांकि, मोदी और ट्रम्प के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि ट्रम्प 2020 में अपनी भारत यात्रा को अब भी याद करते हैं.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप की करीब 35 नेताओं से मिलने की पसंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ऊपर होंगे. जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिन नेताओं से मिलना चाहते हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी पहली पसंद होंगे.
सर्जियो गोर ने अगले साल डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की संभावनाओं के भी संकेत दिए. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र मानते हैं, इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि फ्लोरिडा यात्रा केवल एक बहुपक्षीय ग्रुप मीटिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उससे कहीं आगे जाएगी.’
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर गोर ने कहा कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद डील से जुड़े मुद्दों पर दोबारा काम किया जा रहा है.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में हुई क्वाड शेरपा बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों के लिए एक साथ बैठना जरूरी था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



