संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज-रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला उमरिया जिले का है , जहां सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

09 जुलाई महाकाल भस्म आरती: रजत मुकुट, पुष्पमालाओं और दिव्य अलंकरण से अलौकिक श्रृंगार,

दरअसल हादसा सिविल लाइन चौकी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ग्राम भरौला में सिद्ध बाबा मंदिर के पास रात 2 से 3 बजे के बीच का है, जहां सड़क पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में 4 की मौत 1 गंभीर घायल है। हादसे का शिकार परिवार अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम के लीला टोला से चित्रकूट बेटी को हॉस्टल छोड़ने जा रहा था।

MP MORNING NEWS: कालापीपल में CM मोहन यादव का मेगा शो; दतिया उपचुनाव रोकने दिल्ली HC

हादसे में 3 साल की मासूम बेटी सहित कुल 4 लोगों की मौत हुई है। कार में फंसे एक मृतक का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका प्राथमिक इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हादसे की सूचना पर मौके पर सिविल लाइन चौकी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

प्रशांत अग्रवाल, (ड्यूटी डॉक्टर जिला चिकित्सालय उमरिया)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m