संजय पाटीदार, भोपाल। MP 4 Exam Cancelled: मध्य प्रदेश में आज रविवार को MPESB की आयोजित जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द हो गईं। जिसके बाद अभ्यर्थी प्रदर्शन को मजबूर हो गए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एग्जाम रद्द करने पर उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: एक पेपर तो ठीक से करा लो ! अब MP में वनरक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा रद्द, सर्वर क्रैश के बाद धरने पर बैठे अभ्यर्थी तो बुला ली पुलिस

दिग्विजय सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के नाम पर छात्रों के साथ एक बार फिर अन्याय हुआ है। आज 07 जून को वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली को बिना पूर्व सूचना के स्थगित कर दिया गया, जिससे दूर-दराज़ से आए हजारों परीक्षार्थियों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।’

उन्होंने आगे कहा, मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले की उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तथा प्रभावित विद्यार्थियों को आने-जाने एवं अन्य खर्चों की पूर्ण प्रतिपूर्ति की मांग करता हूं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर सरकार ने जिस एप्टेक कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया है, वह मध्य प्रदेश में परीक्षा संचालन की अनुमति दे दी गई।’ 

बता दें कि MPESB ने वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन सर्वर क्रैश होने की वजह से दूसरी पाली में इसे स्थगित कर दिया गया। अब 20 जून को यह परीक्षा आयोजित होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m