पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर टिकरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से मंडला आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार (क्रमांक एमपी 20 टीए 2261) बालई नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल चार लोग सवार थे।

रेंजर सोनम जैन जबलपुर रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में मंडला की रेंजर सोनम जैन समेत वाहन में सवार चारों लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रेंजर सोनम जैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक ने बताया कि रास्ते में अचानक एक मोटरसाइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा।

07 जुलाई महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड, बिल्व और चंद्र से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,

नदी में पानी कम था

गनीमत रही कि बालई नदी में उस समय पानी कम था और बोलेरो सीधे नीचे गिरी, पलटी नहीं। इसी वजह से वाहन सवारों को बाहर निकलने का मौका मिल गया और एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को पुल के नीचे से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m