शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा सिहोरा-माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ है।

अस्पताल में फिल्म‘3 इडियट्स’ जैसा सीनः घायल को बाइक सहित इमरजेंसी वार्ड तक ले गए, तत्काल इलाज से बची

सभी युवक सड़क से दूर तक जा गिरे

दरअसल एक बाइक पर तीन युवक और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही थी और पुलिया के पास आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी युवक सड़क से दूर तक जा गिरे।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी।

डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया

सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m