कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 10 हजार नगद, लैपटॉप, बैग और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद हुआ है।
दिनदहाड़े दमोह हाइवे पर लूट
दरअसल कटंगी थाना क्षेत्र के मुर्रई गांव के पास की थी, जहां 27 मार्च की दोपहर जबलपुर दमोह हाइवे में लूट की वारदात की थी। एक आरोपी की बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर लोगों ने उसे दबोच लिया था। लोगों ने पकड़े गए आरोपी को रस्सी से बांध दिया था।
EVM की बैटरी 90 फीसदी चार्ज का मामलाः MP कांग्रेस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 23 जुलाई को होगी सुनवाई
एक आरोपी की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था
फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट हुई थी। बाइक से पीछा कर चार से पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। लूट कर भाग रहे एक आरोपी की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर बाकी की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी राजेश धुर्वे, एएसआई, थाना कटंगी ने दी।


