प्रवीण कुमार , हिसार। Hisar में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को 5 दिवसीय योग एवं स्वास्थ्य शिविर का श्रद्धा, उत्साह और योग साधना के साथ शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन सेक्टर-15 स्थित सिटीज़न पार्क, चौधरी भजनलाल हाउस के निकट किया जा रहा है।

यह शिविर आदरणीय कमलेश सिहाग, आजीवन सदस्य Patanjali Yogpeeth की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के पहले दिन पतंजलि प्रभारी हिसार वीरेन्द्र बड़ाला और माँगेराम वैदिक विद्यार्थी ने योग साधकों को योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, यौगिक जॉगिंग और ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति हिसार के प्रवक्ता सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने बताया कि यह शिविर 15 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य प्रत्येक घर तक योग, प्राणायाम, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय जीवन मूल्यों का संदेश पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को स्वास्थ्य, योग और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं योग अभियान से जुड़ें और अपने परिवार एवं समाज तक भी इसका संदेश पहुंचाएं।

इस अवसर पर उर्मिल मलिक, ओमप्रकाश, वीरेन्द्र पंघाल, राजवीर सिंह बल्हारा, बलराम बाघू, राकेश सहरावत, पुष्कर दत्त, सुरेश गोदारा, सरला आर्य, सुशीला सिंधु, कृष्णा बूरा और सुनीता भाकर सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।