Automobile Desk : भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिहाज से नवंबर 2026 का महीना बेहद गहमागहमी भरा रहने वाला है। ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां त्योहारों और साल के आखिर की खरीदारी के माहौल को भुनाने के लिए 5 नई गाड़ियां भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी कर चुकी हैं। इस बार का पोर्टफोलियो काफी दिलचस्प है, जिसमें लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से लेकर प्रीमियम हाइब्रिड और हैचबैक तक शामिल हैं। जर्मन ऑटोमेकर मर्सिडीज-बेंज, चीन की दिग्गज BYD का प्रीमियम ब्रांड डेंजा, जापानी ऑटो जायंट टोयोटा और आइकॉनिक कार निर्माता मिनी (MINI) अपने नए मॉडल्स के साथ भारतीय ग्राहकों को लुभाने जा रहे हैं।

अगर आप इस महीने अपने लिए एक नई कार, खासतौर पर नई टेक्नोलॉजी वाली गाड़ी प्लान कर रहे हैं, तो आइए नजर डालते हैं इन 5 अपकमिंग मॉडल्स की लॉन्च तारीखों और उनकी अहम खासियतों पर।

  1. Mercedes-Benz GLC Electric
    लग्जरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग को देखते हुए मर्सिडीज-बेंज 4 नवंबर 2026 को अपनी ऑल-न्यू GLC Electric SUV पेश करने जा रही है। भारतीय बाजार में शुरुआत में इसका ‘GLC 400 4MATIC’ वेरिएंट उतारा जाएगा। इसमें कंपनी 94kWh की बड़ी बैटरी दे रही है, जिसे पावर देने के लिए डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप का इस्तेमाल किया गया है।

यह ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप 490hp की जबरदस्त पावर और 800Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज पर यह SUV WLTP साइकिल के हिसाब से करीब 715 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। रफ्तार के मामले में भी यह काफी तेज है और महज 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है। कार के अंदर 39.1-इंच की विशाल MBUX हाइपरस्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, बर्मेस्टर 4D ऑडियो और मसाज फंक्शन वाली पावर सीट्स मिलेंगी। सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया जाएगा। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 80 लाख से 90 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

  1. Denza Z9 GT
    चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल दिग्गज BYD अपने सब-ब्रांड ‘डेंजा’ (Denza) के जरिए भारतीय लग्जरी ईवी मार्केट में कदम रखने जा रही है। 13 नवंबर 2026 को कंपनी अपनी फ्लैगशिप कार Denza Z9 GT को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है। इस ग्रैंड टूरर में कंपनी 122.5kWh क्षमता वाला पावरफुल बैटरी पैक दे रही है, जो सिंगल चार्ज पर 600 किमी (WLTP) तक की रेंज देने में सक्षम होगा।
    परफॉर्मेंस के मोर्चे पर Z9 GT काफी आक्रामक है। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटरों का इस्तेमाल किया गया है, जो मिलकर 1,156hp की बीस्ट पावर और 1,210Nm का भारी-भरकम टॉर्क पैदा करती हैं। यही वजह है कि यह कार 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है। इंटीरियर में वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स, मल्टीपल डिस्प्ले स्क्रीन्स, 20-स्पीकर वाला Devialet साउंड सिस्टम और लेटेस्ट ADAS टेक दिया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
  2. Denza D9
    डेंजा भारत में Z9 GT के साथ अपनी अल्ट्रा-लग्जरी 7-सीटर MPV ‘Denza D9’ भी उतारने की योजना बना रही है। यह कार बाजार में टोयोटा वेलफायर, लेक्सस LM और एमजी M9 जैसी बड़ी लग्जरी MPVs को सीधी टक्कर देगी। गाड़ी में 103.36kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिसके फ्रंट-व्हील ड्राइव वेरिएंट में लगभग 520 किमी (WLTP) की ड्राइविंग रेंज मिलने का अनुमान है।
    यह MPV दो ड्राइव ऑप्शन में आ सकती है— फ्रंट-व्हील ड्राइव मॉडल 313hp की पावर देगा, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 374hp की ताकत जेनरेट करेगा। 7-सीटर लेआउट वाली इस कार की सेकंड रो में खास कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जो हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फीचर्स से लैस होंगी। केबिन को टेक-लोड बनाने के लिए 15.6 इंच का मुख्य टचस्क्रीन, 14-स्पीकर Dynaudio ऑडियो सिस्टम और लेवल-2 ADAS फीचर्स जोड़े गए हैं। इसकी संभावित कीमत 80 लाख से 1.10 करोड़ रुपये के बीच रह सकती है।
  3. Toyota Innova Hycross Facelift
    भारत की सबसे भरोसेमंद MPV में से एक, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का नया फेसलिफ्ट वर्जन 26 नवंबर 2026 को एंट्री ले सकता है। इस नए अपडेटेड मॉडल में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक फ्रेश लुक देखने को मिलेगा। फ्रंट हिस्से में नई डिजाइन की ग्रिल, स्लीक हेडलैंप्स, री-डिजाइन बंपर और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं।
    केबिन की बात करें तो इसमें अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और नया बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। हालांकि, सबसे बड़ा मेकओवर इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने मौजूदा 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन को फ्लेक्स-फ्यूल फ्रेंडली बनाएगी, जिससे यह कार इथेनॉल-ब्लेंडेड ईंधन पर भी आसानी से चल सकेगी। नई इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट की संभावित कीमत 20 लाख से 35 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
  4. New MINI Cooper SE
    मिनी (MINI) भारत में अपनी दूसरी पीढ़ी की 3-डोर ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक ‘MINI Cooper SE’ को 27 नवंबर 2026 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस लॉन्च के दौरान कार का एक खास ‘Paul Smith Edition’ भी शोकेस किया जा सकता है।

नई MINI Cooper SE में 54.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 218hp की मैक्सिमम पावर और 330Nm का टॉर्क डिलीवर करती है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक हैचबैक एक बार चार्ज होने पर 402 किलोमीटर (WLTP) तक चल सकती है। वहीं, यह कार 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। विजुअल बदलावों में नई ऑक्टागोनल ग्रिल, री-शेप्ड हेडलैंप्स, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड टेललाइट्स शामिल हैं। वहीं पॉल स्मॉक एडिशन में खास एक्सटीरियर कलर शेड्स और सिग्नेचर स्टाइलिंग टच देखने को मिलेंगे।