उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर शहर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दो युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई और लात-घूंसे पर आ गई। फिर क्या था दोनों एक दूसरे पर शेरनी की तरह टूट पड़े। एक युवती ने दूसरी युवती को 3 सेकंड में एक के बाद एक 5 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान लोग तमाशबीन यह सब देखते रहे।
READ MORE: प्रेम प्रसंग उजागर होते ही शादीशुदा महिला ने खाया जहर: बदनामी के डर से उठाया खौफनाक कदम, पड़ोसी पर ब्लैकमेल का आरोप
जानकारी के मुताबिक मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय के बाहर हुई इस मारपीट के बाद दोनों युवतियां थाने पहुंचीं और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

