कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेम प्रसंग उजागर होने और बदनामी से आहत एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि पड़ोसी प्रेमी की पत्नी ने महिला और उसके पति के बीच बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग स्पीकर पर पूरे मोहल्ले में बजा दी। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: ग्वालियर में ‘नर्सिंग का जंतर-मंतर’, NSUI के बैनर तले अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे BSC और GNM छात्र, जानिए क्या है मांग?

मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी, मोती झील का है। यहां 32 वर्षीय ममता यादव अपने पति रामहेत यादव और दो बच्चों के साथ रहती थी। पति फल मंडी में मजदूरी करता है, पति के काम पर जाने के बाद ममता घर पर थी। शाम को रामहेत घर लौटा तो पत्नी बेहोशी की हालत में मिली और पास में जहर की शीशी पड़ी थी। परिजन उसे जयारोग्य अस्पताल के पॉइजन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि ममता की पड़ोसी सुरेंद्र यादव से बातचीत होती थी। 

READ MORE: शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक दुष्कर्म: STF भोपाल में पदस्थ इंस्पेक्टर पर ग्वालियर में FIR दर्ज

आरोप है कि सुरेंद्र ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी और यह ऑडियो उसकी पत्नी रेखा यादव के हाथ लग गई। इसके बाद रेखा ने घर के बाहर म्यूजिक सिस्टम लगाकर ममता और सुरेंद्र की बातचीत की ऑडियो पूरे मोहल्ले में सुना दी। परिजनों ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाया है कि ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद ममता की बदनामी हुई और वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। पति ने सुरेंद्र यादव, उसकी पत्नी रेखा यादव, सुरेंद्र के भाई राजपाल यादव और ममता के देवर विनोद यादव और उसकी पत्नी जूली यादव पर पिछले करीब डेढ़ साल से प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुरानी छावनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मोबाइल और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जब्त की है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m