अनमोल मिश्रा, सतना। Dog Attack: कोठी तहसील के पैकौरा गांव में एक पागल कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि पैकौरा गांव में हादसे में एक मासूम बच्ची कुत्ते के हमले का शिकार हो गई। कुत्ते ने मासूम का मुंह बुरी तरह नोंच दिया। मुंह में दांत गड़ जाने से बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में PCC चीफ ने फहराया तिरंगा झंडा: बीजेपी सरकार से पूछे तीखे सवाल, पीएम मोदी से किया ये आग्रह
बता दें कि पैकौरा निवासी मुकेश विश्वकर्मा की 5 वर्षीय पुत्री महक घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक पीछे से आए पागल कुत्ते ने महक पर हमला कर उसका मुंह बुरी तरह नोंच दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्ची की जान बचाई।
यह भी पढ़ें: हत्या की सजा काट रहे ‘बाबा’ समेत 9 बंदी रिहा: सभी को हुई थी उम्रकैद, जेल परिसर के बाहर परिवारों के मिलने ने किया भावुक
घायल अवस्था में बच्ची को कोठी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया। डॉक्टरों की माने तो कुत्ते के काटने की से उसकी हालत बेहद नाजुक है। कुत्तों के काटने की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

