अजयारविंद नामदेव, शहडोल। परिवार के साथ चिकन पार्टी और सिर्फ एक थाली चिकन और उसी को लेकर ऐसा खूनी विवाद कि खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। शहडोल के जयसिंहनगर में चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जिस बेटे के साथ बैठकर पिता चिकन पार्टी करना चाहता था, उसी बेटे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। 

READ MORE: महाकाल मंदिर में VIP दर्शन पर फिर उठे सवाल: आम श्रद्धालुओं के साथ सौतेले व्यवहार पर आपत्ति, गले में तख्तियां पहन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम देवरा निवासी दउआ अपनी पत्नी यशोदा के साथ मजदूरी कर परदेस से घर लौटे थे। घर आने की खुशी में पिता ने अपने बेटे अंजू को 500 रुपये देते हुए चिकन लाने को कहा, ताकि पूरा परिवार मिलकर चिकन पार्टी कर सके। बेटा बाजार से चिकन लेकर लौटा और खुद ही उसे बनाकर परिवार को खिलाने की जिद करने लगा। लेकिन मां यशोदा ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह ठीक से नहीं बना पाएगा और चिकन खराब हो जाएगा।  इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में अपनी मां पर हमला कर दिया, मां को बचाने पहुंचे पिता दउआ भी उसके हमले का शिकार हो गए। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

READ MORE: बहुचर्चित सौरभ शर्मा केस: हाई कोर्ट ने मंजूर की RTO के पूर्व करोड़पति सिपाही की जमानत, 18 महीने बाद जेल से होगी रिहाई

घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वही इस मामले में जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकन बनाने को लेकर हुए विवाद पर से बेटे ने पहले मां पर हमला कर दिया ,बीच बचाव करने आए पिता पर भी हमला कर दिया, जिससे उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। इस मामले विधि संगत कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m