Abraham Lincoln Carrier: अमेरिकी नौसेना का निमित्ज-क्लास एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन थाईलैंड से रवाना हो गया है। ईरान से युद्ध के दौरान 200 से ज्यादा दिन तक समुद्र में रहने के कारण अमेरिकी सैनिक (US soldiers) मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। ऐसे में सैनिक रिचार्ज (रेस्ट-रिलेक्स) करने के लिए ट्रंप सरकार ने थाईलैंड (Thailand) के पटाया सिटी (Pattaya City) भेजा था। पटाया में अमेरिका के 5000 सैनिक रिचार्ज (5000 US soldiers recharged in Pattaya) हो गए हैं। अमेरिकी सैनिक रेस्ट-रिलेक्स के बाद फिर मिशन ईरान के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद अब्राहम लिंकन थाईलैंड से रवाना हो गया है। इस युद्धपोत पर सवार लगभग 5 हजार सैनिक ने श्री राचा और पटाया इलाके में निर्धारित पोर्ट विजिट की। अमेरिकी नेवी ने बताया कि सैनिक रिचार्ज के लिए पटाया आए थे और हॉस्पिटलिटी के लिए थैंक्स भी कहा।
बता दें कि अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की श्री राचा और पटाया क्षेत्र की यात्रा और अमेरिकी 7वें फ्लीट के ऑपरेशनल इलाके में उसकी गतिविधियां अमेरिका की ओर से सहयोगी देशों और साझेदारों को दी जाने वाली अहमियत को दिखाती हैं।
USS अब्राहम लिंकन के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन डैन कीलर ने कहा कि पटाया में पोर्ट विजिट के दौरान स्ट्राइक ग्रुप के करीब 5 हजार नौसैनिकों और मरीन ने थाईलैंड की संस्कृति और स्थानीय जीवन को करीब से जाना। इस दौरान अमेरिकी नौसेना के मॉरल, वेलफेयर एंड रिक्रिएशन यानी एमडब्ल्यूआर प्रोग्राम ने स्थानीय थाई कारोबारियों के साथ मिलकर टूर और कई कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के जरिए अमेरिकी सैन्यकर्मियों को स्थानीय इलाकों को देखने और थाई लोगों के साथ व्यक्तिगत संबंध मजबूत करने का मौका मिला।
अब्राहम लिंकन के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन डैन कीलर ने थाई लोगों की मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पटाया की यह यात्रा क्रू के लिए आराम करने का शानदार मौका रही और स्ट्राइक ग्रुप के लिए भी यह दौरा खास रहा।
अमेरिकी सैनिकों के वीडियो ने खड़े किए कई सवाल
अमेरिकी सैनिक थाईलैंड तो रिलेक्स करने आए थे। हालांकि उनसे संबंधित कई घटनाओं ने अमेरिकी सैनिकों के अनुशासन और व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटाया में US मरीन के कथित तौर पर बहुत ज़्यादा नशे में धुत होने और लड़ाई-झगड़े में शामिल होने की खबरें सामने आईं। इसके कारण थाई अधिकारियों ने कुछ मरीन को कई एंटरटेनमेंट एरिया में जाने से रोक दिया, जबकि झगड़े में शामिल दो नाविकों को वापस कैरियर में भेज दिया। अमेरिकी सैनिकों के नशे में धुत होने और हंगामा करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
7वें फ्लीट क्षेत्र में जारी रहेगा मिशन
अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप अब अमेरिकी 7वें फ्लीट के ऑपरेशनल इलाके में अपनी नियमित गतिविधियां जारी रखेगा। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, 7वें फ्लीट से जुड़े यूनिट्स लगातार पेट्रोलिंग करते हैं। इन गतिविधियों का मकसद आक्रामकता को रोकना, सहयोगी देशों और साझेदारों के साथ रिश्तों को मजबूत करना और सैन्य ताकत के जरिए शांति को आगे बढ़ाना है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



