US Miami Airport Amazon Cargo Plane Crash: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा (US Plane Crash) हुआ है। मियामी एयरपोर्ट (Miami Airport) पर अमेजन का कार्गो प्लेन रनवे पर क्रैश हो गया। मियामी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के बाद फिसलकर गाड़ियों से टकरा गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों की हालत खराब है।

हादसे के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सी-वे बंद कर दिए गए हैं। इस वजह से उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहे हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 767-300 था, जिसे 21 Air संचालित कर रही थी।  विमान Prime Air Flight 7598 के तौर पर उड़ान भर रहा था और यह प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से मियामी पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान विमान एयरपोर्ट के डायगोनल रनवे को पार कर गया और इसके बाद कई वाहनों से जा टकराया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। पांच लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। हालांकि, दुर्घटना की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

लगभग 250 उड़ानें देरी से चलीं

फ्लाइट में रुकावटों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट ‘FlightAware’ के अनुसार, रविवार देर दोपहर एयरपोर्ट पर लगभग 250 उड़ानें देरी से चलीं। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा है कि वह जांच के लिए चेयरवुमन जेनिफर होमेंडी की अगुवाई में मियामी एक टीम भेज रहा है। अमेजन ने एक बयान में कहा कि वह किसी भी जांच में सहयोग करेगा।

कंपनी ने जारी किया बयान

हादसे पर अमेजन (Amazon) कंपनी ने कहा कि हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि मियामी एयरपोर्ट पर आज हुई घटना में पांच लोगों की जान चली गई। हमारी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं जो इसमें प्रभावित हुए हैं। अमेजन की प्रवक्ता केली नैंटल ने कहा कि जेंसियां हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि विमान रनवे से बाहर जाने के पीछे तकनीकी खराबी, संचालन संबंधी समस्या या कोई अन्य वजह जिम्मेदार थी।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m