Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (6 सितंबर 2026) की खबरों में दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग ढहा, 6 छात्रों की मौत; आज पीएम मोदी मंत्रियों के काम की समीक्षा करेंगे; अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता; अमेरिका में SIR शुरू, 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कट सकता है प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग ढहा, 6 छात्रों की मौत
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। कई छात्र अब भी मलबे में फंसे हैं। अब इस घटना का सीसीटवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें इमारत ढहती दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस इमारत के मालिक हरिओम और दूसरे जिम्मेदारों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

2. आज पीएम मोदी मंत्रियों के काम की समीक्षा करेंगे
GEN Z आंदोलन के बाद से मोदी सरकार फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं. 2027 के उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव लगे हुए हैं. ऐसे में पीएम कोई भी लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं. इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में परफार्मेंस की समीक्षा के लिए कल शाम एक अहम बैठक बुलाई गई है. इसमें खास तौर पर सामाजिक न्याय और सामाजिक कल्याण के सेक्टर पर फोकस रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में अलग-अलग मंत्रालयों, मंत्रियों और उनके समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा.

3. अमेरिका बोला- कनाडा भौंकने वाला कुत्ता
अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कनाडा की तुलना एक छोटे कुत्ते से कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा कि कनाडा की स्थिति उन्हें एक ऐसे छोटे कुत्ते की याद दिलाती है, जो बड़े कुत्ते पर लगातार भौंकता रहता है।

4. अमेरिका में SIR शुरू, 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कट सकता है
भारत में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी बहस के बीच अब अमेरिका में भी बड़े पैमाने पर मतदाता सूची की जांच शुरू होने की खबर है। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने देशभर के वोटर रिकॉर्ड की समीक्षा और एक राष्ट्रीय मतदाता डेटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अभियान के दायरे में करीब 26 लाख भारतवंशी अमेरिकी वोटर भी आ सकते हैं, जिनमें से लगभग 10 लाख के नाम जांच के बाद प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
UN के नए नक्शे पर भारत का दो टूक जवाबः दुनिया का नक्शा अब पहले से अलग नजर आ सकता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को पृथ्वी को नक्शे पर अधिक वास्तविक क्षेत्रफल के साथ दिखाने वाले Equal Earth Projection को बढ़ावा देने वाला ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया. भारत समेत 164 देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि 6 देश मतदान से दूर रहे. अमेरिका प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने वाला अकेला देश रहा. संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस ‘करेक्ट द मैप’ नाम के प्रस्ताव पर भारत का बयान आया है. (पूरी खबर पढ़े)
ISRO के निजीकरण पर बवाल: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के निजीकरण पर बवाल मच गया है। भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के निजीकरण से इसरो कर्मचारी चिंतित हैं। इसरो के प्राइवेटाइजेशन को लेकर 9 कर्मचारी संगठनों ने अंतरिक्ष आयोग अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। अंतरिक्ष विभाग के तहत हजारों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले इन संघों ने अंतरिक्ष आयोग अध्यक्ष से इस मुद्दे पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। (पूरी खबर पढ़े)
डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल मिस वर्ल्ड- 2026 बनींः मिस वर्ल्ड- 2026 की घोषणा हो गई है। डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) की जोहेरी मोल मिस वर्ल्ड- 2026 बन बन गईं हैं। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर अप रहीं। वहीं, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 रहीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने जोहेरी को ताज पहनाया। वहीं भारत की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) टॉप 20 में भी जगह नहीं बना सकी। अगले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा। (पूरी खबर पढ़े)
देश के 8 हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिलेः देश के 8 हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिला है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिन बाद शनिवार को देश के आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़, पटना और इलाहाबाद समेत 8 हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिला है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



