GEN Z आंदोलन के बाद से मोदी सरकार फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं. 2027 के उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव लगे हुए हैं. ऐसे में पीएम कोई भी लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं. इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में परफार्मेंस की समीक्षा के लिए कल शाम एक अहम बैठक बुलाई गई है. इसमें खास तौर पर सामाजिक न्याय और सामाजिक कल्याण के सेक्टर पर फोकस रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में अलग-अलग मंत्रालयों, मंत्रियों और उनके समग्र प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा. समीक्षा बैठक के लिए सिर्फ उन राज्य मंत्रियों (MoS) और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के एक वर्ग को बुलाया गया है जिनका मंत्रालय सामाजिक न्याय और सामाजिक कल्याण से संबंधित है.

किन मंत्रालयों के काम की होगी समीक्षा?

जिन मंत्रालयों पर कल की बैठक में फोकस रहेगा और जिनके कामकाज की समीक्षा होगी उसमें शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, कृषि मंत्रालय आदि शामिल हैं. इसमें मंत्रियों के कामकाज का आकलन होगा. जवाबदेही पर भी चर्चा होगी. बता दें कि, CJP आंदोलन के बाद ही शिक्षा मंत्री प्रमोद महाजन को इस्तीफा देना पड़ गया था.

ऐसी और बैठकें भी राज्यमंत्रियों के दूसरे वर्ग के साथ आने वाले दिनों में होंगी. इन बैठकों को राज्यमंत्रियों की परफार्मेंस से भी जोड़ा जा रहा है जिसका भविष्य में होने वाली कैबिनेट फेरबदल में भी असर देखने को मिल सकता है. कैबिनेट विस्तार के समय ऐसा पहले से होता आ रहा है.

‘कामों की हो लगातार समीक्षा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा था कि सम्मेलन में दिए गए सुझावों को तय समय में लागू किया जाना चाहिए. साथ ही, इन कामों की लगातार समीक्षा भी होनी चाहिए, ताकि जरूरत के मुताबिक सुधार किया जा सके.

प्रधानमंत्री ने शहरों की बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरत जैसी चुनौतियों को लेकर स्थानीय निकायों को जागरूक करने की बात कही. उन्होंने शहरी इलाकों में पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बेहतर तैयारी करने पर जोर दिया. उन्होंने पानी बचाने वाली तकनीकों को ज्यादा अपनाने को कहा. उन्होंने भारतीय निर्माताओं और संबंधित लोगों को बेहतर और असरदार समाधान विकसित करने और उन्हें बड़े पैमाने पर लागू करने में मदद करने के लिए खास प्रदर्शनियों और वर्कशॉप का सुझाव दिया. इनके जरिए दुनिया भर के बेहतरीन तरीकों की जानकारी भी शामिल हो.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m