Delhi Satya Niketan Two Building Collapseed: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में दो बिल्डिंग दह गई है। एक पांच मंजिला और दूसरा छह मंजिला इमारत ढह गई। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि दिल्ली प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जबकि बिल्डिंग के मलबे में लगभग 40 लोग फंसे हुए हैं। मलबे से ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ’ की आवाजें आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 4-5 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।
छह मंजिला है जिसमें पीजी चलता है। इससे हादसे में ज्यादातर छात्र दबे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे। 3 का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं। आसपास की दूसरी बिल्डिंग को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है।
इधर घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने शोक जताया है। दिल्ली सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सत्य निकेतन, आरके पुरम में बिल्डिंग गिरने की घटना से बहुत परेशान हूँ। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। सावधानी के तौर पर पास की बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद देने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। हालात पर करीब से नज़र रखी जा रही है, और सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
श्मदीदों के जुबानी पूरी कहानी
श्मदीदों के मुताबिक दो बिल्डिंग एक साथ भरभराकर गिर पड़ी। एक जोइमारत गिरी है, उसका नाम ‘हॉस्टल डेज़’ है। ठीक उसके बगल में एक और इमारत है जो गिर गई। ‘हॉस्टल डेज़’ खास तौर पर लड़कों का PG है। यह पांच मंज़िला इमारत थी। बगल वाली इमारत भी गिर गई। जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए। फंसे हुए छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच करने पर ही चलेगा। कुछ शव निकाले गए और चार ऐसे बच्चों को भी बचाया गया जिनकी सांसें चल रही थीं। मलबे के अंदर से अभी भी आवाज़ें आ रही हैं। बच्चे चिल्ला रहे हैं, ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ!’ वहां कम से कम 25-30 बच्चे थे। पास ही लड़कों और लड़कियों का PG था। 4-5 लोगों को बचाया गया है।
दिल्ली पुलिस ने दी हादसे की जानकारी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली। बचाव कार्य जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलेगी।
बहुत दुखद घटनाः बीजेपी विधायक अनिल शर्मा
बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है; इससे ज़्यादा दिल तोड़ने वाली बात और क्या हो सकती है। छात्र यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत में PG में रहते हैं; यह इमारत गिर गई है। हालांकि, सही संख्या बताना मुश्किल है कि पांच, दस या बीस छात्र हैं। लेकिन हमें पक्का पता है कि छात्र अंदर फंसे हुए हैं। NDRF और MCD ने दो छात्रों को पहले ही बचा लिया है। कुछ छात्र अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हैं, इसलिए बचाव कार्य जारी है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने यहां पूरी टीम भेजी है। पूरी सरकार बहुत चिंतित है और छात्रों को बचाने पर ध्यान दे रही है। यही हमारा मुख्य मकसद है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



