JNU Professor Sexually Harassed 10 Girl Student: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू से यौन उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेएनयू प्रोफेसर पर 10 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। यूनिवर्सिटी की 10 छात्राओं प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। मामले की गंभीरता के देखते हुए जांच विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी यानी ICC को दे दी गई है। बता दें कि विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जांच और उनके निपटारे के लिए ICC निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम करती है।
हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामला फिलहाल विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के पास है और जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्राओं ने करीब एक महीने पहले आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में एक छात्रा की ओर से शिकायत की गई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुछ सीनियर छात्रों ने भी सामने आकर इसी प्रोफेसर के खिलाफ कथित तौर पर इसी तरह के आरोप लगाए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीड़िताओं की संख्या बढ़ सकती है। शिकायतों के मुताबिक प्रोफेसर ने कुछ छात्रों को कैंपस स्थित अपने आवास पर होने वाली बैठकों में बुलाया। वहां कथित तौर पर उन्होंने छात्रों के साथ अनुचित यौन व्यवहार करने की कोशिश की। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रोफेसर कक्षा के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करते थे।
JNU प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
बताया जा रहा है कि शुरुआती शिकायत के बाद जब अन्य छात्रों को मामले की जानकारी मिली तो कई वरिष्ठ छात्रों ने भी अपनी शिकायतें सामने रखी। इससे मामले का दायरा बढ़ गया और विश्वविद्यालय की ICC ने शिकायतों की जांच शुरू की। फिलहाल JNU प्रशासन और कुलपति कार्यालय की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि ICC की जांच किस चरण में पहुंची है और अब तक समिति की ओर से क्या कार्रवाई की गई है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



