Activist Preet Sirohi Furious Over Swatantra Bhardwaj Arrest: निशु आजाद और स्वतंत्र भारद्वाज मामले को लेकर दिल्ली और देश दोनों का तापमान गर्म है। कॉकरोच पार्टी के जंतर-मंतर प्रटोटेस्ट के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज पर प्रटोटेस्टर निशु आजाद और उसके पिता संजय आजाद पर हमला करने का आरोप लगा। एक इंटरव्यू में भी स्वतंत्र भारद्वाज ने हमला करना स्वीकार किया। इसके बाद मामले में क्रेडिट वार शुरू हो गया। स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सीजेपी ने संसद मार्ग थाने का सामने प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस भी इसे भुनाया। दबाव पड़ने पर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब हिंदुत्व इंफ्लूएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर एक्टिविस्ट प्रीत सिरोही भड़क गए हैं। उन्होंने देश में तेजी फैलते इस कल्चर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि भीड़ लाओ और FIR दर्ज करा लो। यही देश में कल्चर चल रहा है।
सिरोही ने केंद्र सरकार पर कॉकरोचों के आगे झुकने का दावा करते पूछा कि देश का कानून बीएनएस से चल रहा है या भीड़ के दबाव से। सिरोही ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक नई परंपरा शुरू की है कि भीड़ को थाने पर लाओ और एफआईआर दर्ज करा लो।
सिरोही ने कहा कि मोदी सरकार कॉकरोचों के आगे झुक गई है। जेपी नड्डा जी पुडुचेरी तक जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस लगातार इनसे पिट रही है। वह बुरी तरह डरी हुई है। केंद्र सरकार के कैबिनेट के जो मिनिस्टर हैं, वो इनके ट्वीट्स का रिप्लाई कर रहे हैं। डीसीपी नई दिल्ली इनके ट्वीट का रिप्लाई कर रहे हैं। ये बहुत ज्यादा डरे हुए हैं। राहुल गांधी ने यह परंपरा शुरू की है कि भीड़ को ले जाओ एफआईआर दर्ज करा लो।
देश बीएनएस से चल रहा है या भीड़तंत्र से
जिस संजय आजाद पर हमला करने के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है, उसके लेकर सिरोही ने कहा कि आरएमएल हॉस्पिटल में उसका ट्रीटमेंट हुआ। वहां एमएलसी हुई। उसमें मामूली सी चोट लगी बताई गई है। पुलिस ने नोटिस किया। दिल्ली पुलिस उसमें चार्जशीट फाइल कर रही है। सूरज और स्वतंत्र ने जांच में सहयोग किया। अब एक भीड़ जाकर थाने पर बैठ जाएगी और मुकदमा दर्ज करा देगी। यह तो कुछ अजीब सा ही है। क्या देश बीएनएस से नहीं चल रहा है? इसका मतलब कि वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर अब एफआईआर की जा रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर मुकदमे दर्ज कर रही है। इसका मतलब है कि आप भीड़ का दबाव मान रहे हैं। आप वीडियो से मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। तो कल हम भी बहुत सारी वीडियो इकट्ठी करके पहुंच जाएंगे। आपको मुकदमा दर्ज करना पड़ेगा।
क्या आरएमएल के डॉक्टर्स झूठे थे?
सिरोही ने कहा कि फिर पुलिस ने क्या इन्वेस्टिगेशन की? क्या आरएमएल के जो डॉक्टर्स हैं वो झूठे थे? आरएमएल हॉस्पिटल के डॉक्टर जो एमएलसी कर रहे हैं वह झूठे थे। वह झूठी एमएलसी बना रहे हैं। जितनी चोट लगी थी एमएलसी में क्लियर लिखा हुआ है और केस जो चलेगा वह फैक्चुअल फैक्ट पर चलेगा। ऐसा नहीं है कि उसने कुछ भी वीडियो में बोला तो उसे मान लेंगे। वीडियो में तो बहुत सारे लोग बहुत सारी बातें बोल रहे हैं। राहुल गांधी भी पूरे दिन में 10 बार बातें बोलते हैं। तो क्या सारी बातों पर दिल्ली पुलिस मुकदमा दर्ज कर देती है क्या? और इतना क्यों डर रहे हैं कॉकरोच पार्टी वालों से? पूरा देश इस बात को लेकर संशय में है कि दिल्ली पुलिस कॉकरोच जनता पार्टी से इतनी डरी हुई क्यों है? वो एक ट्वीट करते हैं, यह भाग कर उसका रिप्लाई करते हैं। यह उनकी हर छोटी-छोटी बात का रिप्लाई कर रहे हैं।
हम उसे मरने के लिए नहीं छोड़ सकते
स्वतंत्र भारद्वाज को छुड़ाने के लिए वह क्या करेंगे? इस सवाल पर सिरोही ने कहा कि अरे एक बच्चे को पूरा विपक्ष मिलकर घेर लेगा। जिन नेताओं के साथ उसने फोटो खिंचाई वो पल्ला झाड़ लेंगे तो हम उसे मरने के लिए नहीं छोड़ देंगे। गलत सही बहुत बाद की बात है। सबसे पहली बात है कि वो हमारे समाज का बच्चा है। हम उसे ऐसे मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। इलीगल डिटेन किया हुआ है। उसे छोड़ना पड़ेगा। अगर यह भीड़ का दबाव मानते हैं तो हम भीड़ लेकर जाएंगे।
गलत आरोपों में केस दर्ज किया गया
इससे पहले शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र के खिलाफ गलत आरोपों में केस दर्ज किया गया है। इस दौरान हिंदू संगठन ने दिल्ली पुलिस को नाबालिग और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी। संगठन का आरोप है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
स्वतंत्र भारद्वाज के बयान से शुरू हुआ विवाद
बता दें कि निशु-स्वतंत्र भारद्वाज मामले के विवाद की शुरुआत स्वतंत्र भारद्वाज के बयान से शुरू हुआ था। स्वतंत्र भारद्वाज नेइंटरव्यू में कथित तौर पर दावा किया कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने निशु के पिता संजय आजाद का सिर फोड़ दिया था। उसने चिराग पासवान और कपिल मिश्रा जैसे नेताओं के साथ अपने ‘कनेक्शन’ की वजह से आसानी से बच निकलने की बात भी कही थी। उसके इन बयानों से विवाद खड़ा हो गया था। विपक्षी नेताऔं और कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मुद्दे से अच्छे से भुनाया। दोनों स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एससी और एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यूपी से गिरफ्तार किया था। फिलहाल स्वतंत्र पुलिस रिमांड पर है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



