Delhi Murder News: एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली सनसनीखेज वारदात से दहल गई है। दिल्ली में आज (6 सितंबर) सुबह फिर मर्डर की वारदात हुई है। पूर्वी दिल्ली इलाके में सुबह 5 बजे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

मामला ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन के एरिया में मयूर विहार फेज 3 का है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।

मौके पर फॉरेंसिक स्पेशलिस्ट की टीम को भी बुलाया गया है जो सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। मरने वाले की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। भी आरोपी की पहचान के लिए आस-पास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। वहीं घटना के चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने बताया कि दो लोग मिलकर एक शख्स को मार रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने सुबह 4 बजे कुछ लोगों को देखा था। वो लोग मुझे भी जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसके बाद मैं वहां से साइड हो गया और फोन किया।नंदलाल ने बताया कि उन्होंने फोन करके पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m