Eight High Court Get New Chief Justice: देश के 8 हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिला है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिन बाद शनिवार को देश के आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़, पटना और इलाहाबाद समेत 8 हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिला है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इन 8 हाईकोर्ट को नए जज मिलने की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि भारत के संविधान से मिली शक्ति का इस्तेमाल करते हुए भारत के चीफ जस्टिस से सलाह करके देश के 8 हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिला है। राष्ट्रपति इन हाईकोर्ट के जजों को नियुक्त किया है।
किस हाईकोर्ट की किसे मिली कमानः-
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
- गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बेहाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
- राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



