Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (5 सितंबर 2026) की खबरों में पीएम मोदी बोले- मेरे डोज से दिमागी नक्सल बौखलाए; सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा; भारत विमेंस टीम से हारा पाकिस्तान; पीएम मोदी ने शिक्षकों से पूछा- अच्छा वक्ता बनने के लिए क्या करूं प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी बोले- मेरे डोज से दिमागी नक्सल बौखलाए

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने Gen Z छात्रों को संबोधित किया और SRCC को देश के ऐतिहासिक संस्थानों में से एक बताया। खास बात यह रही कि पीएम मोदी कॉलेज तक दिल्ली मेट्रो से सफर कर पहुंचे।

पढ़े पूरी खबर…..

2. सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा

एसेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। LIC Housing Finance की शिकायत पर CBI ने सुभाष चंद्रा और एसेल ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज की है। CBI की बैंकिंग एंड सिक्योरिटी फ्रॉड डिविजन ने 31 अगस्त को यह मामला दर्ज किया।

पढ़े पूरी खबर…..

3. भारत विमेंस टीम से हारा पाकिस्तान

महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 57 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पढ़े पूरी खबर…..

4. पीएम मोदी ने शिक्षकों से पूछा- अच्छा वक्ता बनने के लिए क्या करूं

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवार्ड्स विनर्स से बात की. पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा. संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीचर से पब्लिक स्पीकिंग को बेहतर बनाने का तरीका पूछा. पीएम मोदी ने पूछा कि एक कुशल वक्ता बनने के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए. एक शिक्षिका ने आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास को जरूरी बताया.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

बंगाल में एक साल के अंदर RSS के 1000 स्कूल खुलेंगेः पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को यह घोषणा की है कि  बंगाल में अगले एक साल के भीतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शिक्षा शाखा ‘विद्या भारती’ के जरिए कम से कम 1,000 नए स्कूल खोले जाएंगे और  मदरसा शिक्षा के लिए कोई अलग प्रशासन नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने खास तौर पर मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना में स्कूलों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया. (पूरी खबर पढ़े)

पुतिन का बड़ा फैसला: कीव पर 72 घंटे के लिए हवाई हमले रोकने का आदेशः रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर हवाई हमलों को 72 घंटे यानी तीन दिनों के लिए रोकने का आदेश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत रूस पहुंचकर पुतिन से शांति वार्ता करने वाले हैं। (पूरी खबर पढ़े)

UN ने बदला दुनिया का नक्शाः दुनिया का नक्शा अब पहले से अलग नजर आ सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को पृथ्वी को नक्शे पर अधिक वास्तविक क्षेत्रफल के साथ दिखाने वाले Equal Earth Projection को बढ़ावा देने वाला ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया। भारत समेत 164 देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि 6 देश मतदान से दूर रहे। अमेरिका प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने वाला अकेला देश रहा। (पूरी खबर पढ़े)

अमेरिका-ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीकः अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी मीडिया तक पहुंचने के मामले में पेंटागन की जांच तेज हो गई है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने यह पता लगाने के लिए करीब 50 सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है कि युद्ध और अमेरिकी हथियारों के घटते भंडार से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मीडिया तक किसने पहुंचाई। (पूरी खबर पढ़े)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m