शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवार्ड्स विनर्स से बात की. पीएम मोदी ने शनिवार को टीचर्स डे पर उन 48 शिक्षकों से बातचीत की, जिन्हें आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा. संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीचर से पब्लिक स्पीकिंग को बेहतर बनाने का तरीका पूछा. पीएम मोदी ने पूछा कि एक कुशल वक्ता बनने के लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए. एक शिक्षिका ने आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास को जरूरी बताया.

बातचीत में पीएम मोदी ने बच्चों के स्क्रीन टाइम, खेलकूद, रचनात्मकता और नशे से बचाव को लेकर भी शिक्षकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया.

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विजेताओं से संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के टैलेंट को पहचानने, उनके भीतर के बचपन को बनाए रखने और शिक्षा को किताबों व सिलेबस से आगे ले जाने की जरूरत पर चर्चा की.

इस दौरान उन्होंने एक शिक्षिका से पब्लिक स्पीकिंग बेहतर करने का तरीका पूछा. प्रधानमंत्री के सवाल के जवाब में टीचर ने कॉन्फिडेंस को पब्लिक स्पीकिंग की पहली जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि कॉन्फिडेंस लगातार प्रैक्टिस से आता है. पब्लिक स्पीकिंग सीखने के लिए किसी विशेष शॉर्टकट के बजाय अभ्यास और कॉन्फिडेंस पर जोर दिया गया.

पीएम मोदी ने शिक्षकों से संवाद के दौरान कहा, “हो सकता है एक-आध बच्चा शिक्षा में ठीक नहीं होगा, पर उसके अंदर भगवान ने एक विशेष गुण दिया हुआ होता है. क्या आप लोग उसके टैलेंट को पहचानने के लिए कोई कोशिश करते हैं?”

शिक्षकों ने इस सवाल के जावब में कहा कि हम बहुत सारी कोशिश करते हैं. सच्चाई तो यह है कि हमारे विद्यालय में या हमारी कक्षा में जितने बच्चे हैं उन सभी में अलग-अलग खूबी है, अलग-अलग टैलेंट है, अलग-अलग चैलेंज है और एक शिक्षक के नाते उन सारे टैलेंट्स को आइडेंटिफाई किया जाता है.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक भाषण और आत्मविश्वास को लेकर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम और डिजिटल लत पर भी चिंता जताई. पीएम मोदी ने कहा कि ड्रेस कोड का मुद्दा कुछ बड़े शहरों या यूनिवर्सिटी में सामने आया है. वहां अक्सर जागरूकता की कमी होती है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m