बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी और ट्रैफिक संबंधी नीतियों की आलोचना की है. बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बदलती टैरिफ और व्यापार नीतियों पर बिना उनका नाम लिए निशाना साधा. भारत दौरे पर आए बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना ‘मनमानी’ व्यापार नीतियों की आलोचना की.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की. उन्होंने ट्रंप की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि वो सोमवार को कुछ फैसला लेते हैं, बुधवार को उसे रद्द कर देते हैं.

बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर ने दिल्ली में CII के कार्यक्रम में कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, लेकिन यूरोप इस बदलाव के साथ कदम नहीं मिला पा रहा। वह बूढ़ा हो चुका है. बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने मुंबई में बढ़ते संरक्षणवाद और बदलती टैरिफ नीतियों पर बिना नाम लिए डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा.

उन्होंने ट्रंप की आए दिन बदलती नीतियों पर निशाना साधा. उन्होंने खुले बाजार और मजबूत आर्थिक साझेदारी की जरूरत पर जोर दिया.

मुंबई में शुक्रवार को भारत-बेल्जियम हाई-लेवल डायलॉग के दौरान डी वेवर ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते पर बात की. बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी क्योंकि मैं उन्हें दुनिया के सबसे प्रेरणादायक नेताओं में से एक मानता हूं.

भारत दौरे पर आए वेवर ने India-EU FTA संवाद के दौरान ट्रम्प पर बिना उनका नाम लेते हुए तंज कसते हुए कहा कि कुछ देश पूरी तरह से मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं. वो सोमवार को फैसला लेते हैं और तुरंत ही बुधवार को उसे रद्द कर देते हैं, और ताज्जुब की बात यह है कि शनिवार को फिर से उसी फैसले को लागू कर देते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m