केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तमिलनाडु के एक ही कॉलेज के आठ युवाओं की जान चली गई. कार एक खड़ी लॉरी से जा टकराई. सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया. कार में सवार लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे. पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ.

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहन तमिलनाडु में पंजीकृत था. केरल पुलिस के अनुसार, अभी और जानकारी का इंतजार है.

केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई. हादसा शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ. कार गुरुवायूर की ओर से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक तमिलनाडु के रहने वाले और संभवतः छात्र थे. 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया. पुलिस ने बताया कि सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण उसी दिशा में खड़ी लॉरी से कार जोरदार टक्कर खा गई. इस जोरदार टक्कर में दो घायलों को निकालने के लिए अग्निशमन कर्मियों को कार को काटना पड़ा.

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि लॉरी उसी दिशा में खड़ी थी, जहां सड़क का काम चल रहा था. स्थानीय लोगों, फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों और पुलिस ने बुरी तरह टूटी गाड़ी से पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया. ये हादसा त्रिशूर में NH 66 पर हुआ. फिलहाल, पुलिस ने छात्रों के पहचान और उनके घरवालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है. पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे की वजह की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक तमिलनाडु के रहने वाले हो सकते हैं और उनके छात्र होने की आशंका है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m