Chennai Metro Advertisement Controversy: चेन्नई मेट्रो में लगे एक एड (विज्ञापन) को लेकर बवाल मच गया है। इस विज्ञापन में गर्लफ्रेंड और FD के ब्याज की तुलना की गई है। इस एड में लिखा है कि गर्लफ्रेंड सिर्फ 0% इंटरेस्ट देगी (Girlfriend May Give 0% interest)। जबकि हमसे FD करने पर आपको 14.4% इंटरेस्ट मिलेगा। विज्ञापन पर DMK सांसद तमिझाची थंगापांडियन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए हटाने की मांग की है। तमिझाची थंगापांडियन ने इस विज्ञापन को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया।
दरअसल यह विज्ञापन चेन्नई मेट्रो की एक कोच के अंदर लगाया गया था। इसमें सहकारी संस्था THECOS की FD योजनाओं का प्रचार किया गया है। THECOS का पूरा नाम तिरुवल्लुवर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी है।
DMK सांसद तमिझाची थंगापांडियन ने विज्ञापन की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की। उन्होंने चेन्नई मेट्रो प्रशासन पर सवाल उठाया। सांसद ने कहा कि एड में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है। ये महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाने वाले विज्ञापनों में महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने पूछा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह के विज्ञापन की इजाजत कैसे दी गई। DMK सांसद ने इस विज्ञापन को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने मेट्रो प्रशासन से उचित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसे विज्ञापन सार्वजनिक जगहों पर न लगाए जाएं।
चेन्नई मेट्रो प्रशासन ने नहीं जारी किया है जवाब
वहीं इस विवाद ने सार्वजनिक जगहों पर लगाए जाने वाले विज्ञापनों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मेट्रो में हर उम्र और वर्ग के लोग सफर करते हैं। ऐसे में वहां दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की भाषा को लेकर सावधानी जरूरी है। हालांकि पूरे मामले में अभी तक चेन्नई मेट्रो प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया है। मामले में मेट्रो प्रशासन की ओर से जवाब का इंतजार है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



