तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसे की एक बहुत ही दर्दनाक खबर आयी है. हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ जब एक बस ने पीछे से एक कंटेनर को टक्कर मार दी. जिसमें पाँच लोगों की दुखद मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बस हैदराबाद से आंध्रप्रदेश के एलुरु जा रही थी जिसमें 43 यात्री लोग सवार थे.
पुलिस के मुताबिक हादसा आज बुधवार 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 5.20 बजे हुआ. मृतकों और घायलों में कई लोग आंध्र प्रदेश के एनटीआर और कृष्ण जिलों के है.
तेलंगाना के सूर्यापेट में दुर्गापुरम स्टेज के पास हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक निजी ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई. बस में कुल 43 यात्री सवार थे. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं हैं. वहीं 20 लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूर्यापेट पुलिस ने बताया, ‘हमने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि ट्रक में लोहे के भारी पिलर लदे थे. बस के ट्रक से टकराते ही पिलर बस की दाईं तरफ जा घुसी. आगे बैठे लोगों की इसी वजह से मौत हुई. हादसे की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
इस हादसे की जानकारी सामने आते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है. वहीं, सूर्यापेट जिले के पुलिस अधीक्षक के. नरसिम्हा ने पत्रकारों को बताया कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया है.
राज्य भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा, ‘यह दुखद है कि हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और छह लोगों की मौत हो गई है. हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


