RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर है. न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी विरोध में हैं, जिसके बाद से विवाद छिड़ा हुआ है. अब मशहूर अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी जोरी मिलबेन ने न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना करते हुए उनपर तीखा हमला बोला है.
मोहन भागवत के कार्यक्रम के विरोध में उठते आवाजों में एक नया और प्रमुख नाम न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी का जुड़ गया है.
अमेरिका के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सियासी और सामाजिक बहस छिड़ गई है. अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मिलबेन ने आरोप लगाया कि भागवत के विरोधी सिर्फ इसलिए कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ हैं.
अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत उन लोगों की आलोचना की है, जो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले एक कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं.
मिलबेन ने कहा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन ऐसे राजनीतिक विरोध की बजाय व्यावसायिक नियमों के आधार पर काम करता है, इसलिए कार्यक्रम होगा. मिलबेन ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि ममदानी और ये सभी समाजवादी सनकी लोग मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत के इवेंट का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे PM नरेंद्र मोदी और BJP के विरोधी हैं.
मिलबेन का आरोप है कि इस कार्यक्रम का विरोध करने वाले लोग भारतीय राजनीति से प्रेरित हैं और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी नफरत के कारण ऐसा कर रहे हैं. मिलबेन ने भागवत के विरोधियों की राजनीतिक सोच पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि ये लोग समाजवाद की सोच रखते हैं, इसलिए वे पूंजीवाद को नहीं समझते.
41 साल की इस सिंगर ने, जिन्होंने 2023 में PM मोदी के भाषण से पहले वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारत का राष्ट्रगान गाया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


