लखनऊ. पशुपालन विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. ये आरोप पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर लगाए हैं. साथ ही CEO UPLDB डॉ. पीके सिंह पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. उन्होंने करोड़ों रुपये की घटिया दवा खरीद, बजट के गबन और स्लाटर हाउस शुल्क में 600 करोड़ रुपये की चोरी जैसे कई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.
मनोज कुमार का आरोप है कि करोड़ों की घटिया दवा की खरीद हुई है. 75 जिलों का बजट 15 जिलों में कर सेटिंग से गबन किया गया है. स्लॉटर हाउस से 600 करोड़ के शुल्क की चोरी भी की गई है. वहीं डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने डॉ. मनोज कुमार पर ब्लैकमेलिंग और झूठे आरोप लगाने का मुकदमा दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें : जल्द पूरा होगा अधूरा कामः राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट आई सामने, 70 में से 60 कार्य पूरे, जानिए कब तक होंगे बाकी काम
मनोज कुमार का ये भी आरोप है कि घटिया सीमेंट खरीद से गौवंश को नुकसान हुआ है. घोटाले के चलते प्रदेश में 37 प्रतिशत गौवंश घटे हैं. पशु चिकित्सा संघ अध्यक्ष ने पूरे मामले की सख्त और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
डॉ. मनोज कुमार आ आरोप है कि 75 जिलों का बजट चुनिंदा 15 जिलों में सेटिंग करके गबन किया गया है. विभाग के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने निलंबित डॉ. मनोज कुमार और उनके बेटे समर्थ चौधरी के खिलाफ हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि डॉ. मनोज कुमार उन पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की धमकी दे रहे थे और 20 लाख रुपये की अवैध मांग कर रहे थे.

