कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ दो IPS समेत 61 DSP का तबादला हुआ है। गृह विभाग की ओर से शुक्रवार शाम जारी अधिसूचना के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। जारी सूची के अनुसार नुरुल हक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) निरीक्षण, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं पंकज कुमार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा अभिजीत कुमार सिंह को एएसपी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई पटना, प्रतीश कुमार को एएसपी साइबर क्राइम मोतिहारी और मो. नेसार अहमद शाह को एएसपी मधेपुरा बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- सरम नहीं आता है…डॉक्टर को लुंगी-गंजी में देख गरम हुआ विधायक जी का पारा, VIDEO वायरल