अतीश दीपंकर, भागलपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिवनानपुर और लक्ष्मीपुर हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर चलकर काम करने जा रहे 3 मजदूरों की रेल मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकी एक कर्मचारी काफी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज भागलपुर के अस्पताल में चल रहा है।

मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 की मौत

घटना को लेकर के रेल अधिकारी सूत्रों ने बताय कि, मृतक मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही काम करते हैं। यह लोग काम करने के लिए जा रहे थें कि पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर से घायल हो गया।

कहलगांव आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि, रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों को कार्य स्थल छोड़ने के लिए गाड़ी भी जाती है। ये लोग अन्य साधनों से भी जाते थे। उन्होंने बताया कि, यह सभी ठीकेदार के अंदर काम करते हैं। इन लोगों का काम ट्रैक पर ही होता है और यह मजदूर वहीं पर काम करने जा रहे थे।

झारखंड के थे सभी मजदूर

घटना के पीछे रेलवे की लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि चुक कहां हुई? यह जांच का विषय है। घटना को लेकर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। तीनों मृतकों की पहचान राम प्रसाद, रामु और रंगदा के रूप में हुई है, जबकी घायल मजदूर का नाम हांसदा बताया जा रहा है। सभी मृतक झारखंड के साहेबगंज (तीन पहाड़) के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

नवगछिया में हाईवा पलटने से महिला और 3 बच्चों की मौत

जिले के नवगछिया में आज बालू से लदा हाईवा टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रहे बच्चों और एक महिला पर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

ये भी पढ़ें- Bihar Top News Today: ‘बिहार में अब नहीं आएगा जंगलराज’, 6 हजार करोड़ का घोटाला, युवती से गैंगरेप