Bihar Top News Today 3rd July 2026: बिहार (BIHAR) में आज 3 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

बिहार में अब नहीं आएगा जंगलराज- लखेंद्र पासवान

बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान आज नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने हत्या का शिकार हुए एक परिवार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि प्रदान की साथ ही परिवार को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कुछ लोग बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और राज्य में फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कभी जंगलराज नहीं आएगा और सरकार कानून का राज कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर……………

वैशाली में मुठभेड़, 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 2 कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस मुठभेड़ से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस मुठभेड़ को अंजाम दिया है। समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की ताजपुर (समस्तीपुर) से ही पीछा कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…………..

जीतन राम मांझी का चिराग पर बड़ा बयान

​केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के भोजपुर दौरे और परिजनों से मुलाकात से जुड़े सवाल पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, चिराग जो करेंगे…हम भी वही करेंगे क्या? मांझी ने कहा कि, हमारा व्यू स्पष्ट है पुलिस ने जो कार्रवाई की है। वह सही की है, नहीं तो पुलिस ही मारी जाती। वैसे भी न्यायिक जांच तो बैठ गई है। अब इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है। पढ़ें पूरी खबर………….

हाउस टैक्स और टोल वसूली पर भड़का राजद

बिहार में बढ़ती महंगाई और आर्थिक बोझ के बीच, राज्य सरकार के नए फैसलों ने आम जनता की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शहरी क्षेत्रों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी नए करों के प्रावधान और स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स की वसूली को लेकर सियासी पारा गर्म हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसे जनविरोधी कदम करार दिया है। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकारी खजाना खाली करने वाली सरकार अब उसकी भरपाई आम जनता की जेब काटकर करना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर…………..

6 हजार करोड़ का टैक्स घोटाला

हाल ही में आयकर विभाग ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के दुरुपयोग से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर किया है। जांच के दायरे में गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल आए हैं, जिनका उपयोग कथित तौर पर टैक्स चोरी के एक सोचे-समझे तंत्र के रूप में किया जा रहा था। ​जांच से पता चला है कि यह पूरा खेल दान के नाम पर खेला जा रहा था। दानदाता सबसे पहले किसी गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के बैंक खाते में बड़ी राशि जमा करते थे। ​आयकर विभाग की जांच का दायरा लगभग 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर………………

युवती को अगवा कर गैंगरेप

बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां शौच के लिए घर से निकली एक युवती को अगवा कर दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना उस समय हुई जब युवती शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे जबरन दबोच लिया और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों की ओर खींच ले गए। वहां पहले से ही एक तीसरा आरोपी मौजूद था। तीनों दरिंदों ने युवती को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंग रेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…………..

प्रेमिका ने की थी बिल्डर बजरंगी कुमार की हत्या

भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंगी कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बजरंगी कुमार का पिरपैंती की रहने वाली सीमा कुमारी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाली रात भी सीमा उसके कार्यालय में मौजूद थी। पूछताछ में सीमा ने बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने बिल्डर बजरंगी की हत्या कर दी। पढ़े पूरी खबर………….

भरत तिवारी के परिजनों से मिले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। चिराग पासवान को देखते ही भरत तिवारी के मां-पिता और बहन फूट-फूटकर रोने लगे और भरत तिवारी के लिए न्याय की गुहार लगाई। चिराग ने कहा कि भरत तिवारी की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि, जिस तरीके से घटना घटी है, उससे स्पष्ट है कि गलत तो हुआ है। ऐसे में परिवार को न्याय मिले ये हम लोगों की प्राथमिकता है। पढ़ें पूरी खबर………..