लुधियाना. पंजाब के लुधियाना जिले के किला रायपुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 72 वर्षीय भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक रुंपिदर कौर पंधेर की दो महीने पहले उनके घर में हत्या कर दी गई थी और शव को जला दिया गया था। यह मामला अब जाकर सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने इंग्लैंड निवासी NRI चरनजीत सिंह ग्रेवाल के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, चरनजीत सिंह ग्रेवाल ने रुंपिदर कौर को शादी का वादा करके किला रायपुर बुलाया था। वह लंबे समय से उनके संपर्क में था और उनका विश्वास जीतकर मोटी रकम ठगने की योजना बनाई थी। रुंपिदर ने चरनजीत के खाते में एक बड़ी राशि ट्रांसफर की थी। साजिश के तहत चरनजीत ने सुखजीत सिंह सोनू को 50 लाख रुपये की सुपारी देकर रुंपिदर की हत्या करवाई। हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने सुखजीत सिंह सोनू को मल्ला पत्ती, किला रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि यह साजिश शादी के नाम पर रची गई थी। पुलिस अब चरनजीत सिंह ग्रेवाल और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है। डेहलों थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस रुंपिदर के शव के अवशेषों को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
- ‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं
- CG News : जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज और टिटनेस के इंजेक्शनों की कमी पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव को शपथपत्र पेश करने के निर्देश
- ‘ग्रेटर आगरा जल्द ही दूसरा नोएडा बनेगा…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- साल के अंत तक सिविल टर्मिनल भी मिल जाएगा
- बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
- RR vs MI IPL 2026: गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी, मुंबई को 151 रन का दिया लक्ष्य, गजनफर ने झटके 2 विकेट

