वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अवैध गांजा के खिलाफ पुलिस और ACCU टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो इलेक्ट्रिक ऑटो से गांजे की तस्करी कर रही थी। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद सरकंडा पुलिस और ACCU की टीम ने सीपत रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान टीम ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो को रोका गया और उसकी तलाशी लेने पर 90 किलो गांजा मिला, जिसे 8 बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया था।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

टीम ने ऑटो से 8 महिलाओं को भी पकड़ा, जो कि मटियारी गांव की रहने वाली है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि गांजा को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से सीपत ले जा रही थी। फिलहाल टीम ने गांजा और दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किया है, जिसकी कीमत 46 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं आरोपी महिलाओं के तहत NDPS एक्ट की धारा 20B, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें