Kolkata Fire News: पश्चिम बंगाल में एक बार आग ने तांडव मचाया है। तारापीठ के बाद अब राजधानी कोलकाता में आग ने अपना तांडव मचाते हुए 9 लोगों को लील गया। कोलकाता में बुधवार तड़क होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता अग्निकांड में मरने वालों में सभी बांग्लादेशी नागरिक (9 Bangladeshi Nationals Died in Kolkata) है। जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के वक्त होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। देखते ही देखते कमरों में धुआं भर गया, जिससे दम घुटने के कारण लोगों की मौत हुई। स्थिति का जायजा लेने के लिए खुद फायर मिनिस्टर कौशिक चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक मध्य कोलकाता के दिल कहे जाने वाले न्यू मार्केट इलाके (मिर्ज़ा गालिब स्ट्रीट/फ्री स्कूल स्ट्रीट) स्थित शिखेल नामक 4 मंजिला होटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। अग्निकांड में 9 बांग्लादेशी लोगों की मौत हो गई।

धुएं का गुबार और लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग के बाद उठे धुएं के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। हालांकि तबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों में सभी बांग्लादेशी नागरिक है।

रात 2.30 बजे की घटना

फायर ब्रिगेड सूत्रों के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा मंगलवार आधी रात के बाद करीब 2:45 बजे हुआ। घटना की सूचना पर दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन और न्यू मार्केट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेसेक्यू ऑपरेशन शुरू किया। आग होटल की तीसरी मंजिल पर लगी थी। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, होटल में ठहरे ज्यादातर मेहमान गहरी नींद में सो रहे थे। देखते ही देखते कमरों और संकरे गलियारों में जहरीला धुआं भर गया। धुआं इतनी तेजी से फैला कि लोगों को संभलने और बाहर भागने का मौका ही नहीं मिला। 60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरे हादसे में होटल प्रशासन की भारी लापरवाही उजागर हुई है।

सभी मृतक इलाज कराने आए थे

इस भीषण हादसे में मारे गए सभी 9 मृतक बांग्लादेशी नागरिक थे। मृतकों में अधिकांश लोग वे थे जो मेडिकल ट्रीटमेंट (इलाज) के लिए बांग्लादेश से कोलकाता आए थे और इस होटल में ठहरे हुए थे। मृतकों में 2 महिलाएं और एक नाबालिग बच्ची भी शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं। हालांकि कुछ शवों पर जलने के निशान भी मिले हैं। 15 झुलसे और बेहोश हुए लोगों को रेस्क्यू कर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

तारापीठ में भी होटल में आग लगने से 9 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि सोमवार (17 अगस्त) को पश्चिम बंगाल के तारापीठ में भी एक होटल में आग लग गई थी। इस हादसे में भी 9 लोगों की मौत हुई थी। आग सुबह करीब पांच बजे तारापीठ मंदिर नगरी स्थित चार मंजिला एक होटल के भूतल पर लगी उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर अतिथि सो रहे थे। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m