राजेश वर्मा , नारायणगढ़/अंबाला। Haryana के स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों के सरकारी फंड में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। Community Health Centre Shahzadpur में तैनात एक कर्मचारी पर ई-सैलरी पोर्टल में हेरफेर कर करीब 94 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की छापेमारी के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी Jarnail Singh, जो CHC शहजादपुर में MPHW (मेल) के पद पर कार्यरत है, ने तत्कालीन प्रवर चिकित्सा अधिकारी Dr. Tarun Prasad के साथ मिलकर सरकारी रिकॉर्ड और ई-सैलरी पोर्टल में कथित फर्जीवाड़ा किया।

फर्जी एंट्री कर निकाले लाखों रुपये

जांच में सामने आया कि आरोपी ने ई-सैलरी पोर्टल पर आंकड़ों से छेड़छाड़ कर अपनी वैध सैलरी से कहीं अधिक राशि निकाली।

वित्त वर्ष 2022-23 में: 27,71,550 रुपये अतिरिक्त निकाले गए
वित्त वर्ष 2023-24 में: 66,43,400 रुपये अतिरिक्त प्राप्त किए गए

इस तरह कुल 94,14,950 रुपये के गबन का मामला सामने आया है।

छापेमारी के दौरान फरार हुआ आरोपी

12 मई 2026 को CM Flying Squad Haryana की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ CHC शहजादपुर में औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी Jarnail Singh मौके से फरार हो गया। उसकी अनुपस्थिति की एंट्री SMO Dr. Gurpreet Singh द्वारा मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज की गई है।

इन धाराओं में मामला दर्ज

अंबाला स्वास्थ्य विभाग के सहायक लेखाकार Sanjeev Kumar की रिपोर्ट के आधार पर Shahzadpur Police Station में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 409, 420, 467, 468, 471 और 120B के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे घोटाले में अन्य अधिकारियों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।