दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में पांच दिन पहले वेयरहाउस से मूंग चोरी होने का मामला उजागर हुआ था। जिससे मामला गर्मा गया था। नर्मदापुरम जिले के माखननगर के एकलव्य वेयरहाउस से गायब 9899 बोरी सरकारी मूंग मामले में एफआईआर हो गई है। देर शाम नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाने में वेयरहाउस की संचालिका आरती पति नरेंद्र तोमर निवासी इंदौर, उसके रिश्तेदार अमित तोमर, नर्मदापुरम और चौकीदार अमर कौल के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिशः अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे, वित्तीय अनियमितता की
गायब मूंग की कीमत लगभग 4 करोड़ 22 लाख
गायब मूंग की कीमत लगभग 4 करोड़ 22 लाख 21 हजार रुपए बताई जा रही है। मप्र वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ब्रांच मैनेजर हेमंत चंदेल ने मूंग चोरी के शक में शिकायत की थी। मामले में मप्र वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल सोरटे, जिला प्रबंधक वासुदेव डवडे, नायब तहसीलदार अंकित मौर्य ने 16 फरवरी को वेयरहाउस का ताला तुड़वाकर मूंग देखी थी। जहां बड़ी मात्रा में मूंग से भरी बोरियां गायब मिली थी।
मामले में जांच जारी
एसडीओपी संजू चौहान ने बताया की वेयरहाउस से सरकारी मूंग गायब मामले में संचालिका आरती नरेंद्र तोमर, उसके सहयोगी अमित तोमर और चौकीदार अमर कौल के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसकी जांच कर रहे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


