Rajasthan Crime News: जोधपुर शहर में रिश्तों को कर देने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग के साथ उसके ही मौसरे भाई द्वारा पांच माह तक देह शोषण किया गया. सोमवार को परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

माता का थान थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पीड़िता का बयान व मेडिकल करवाया जा रहा है. 15 वर्षीय बालिका ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि वह फोन पर अपने दोस्त से बात करती थी, जिसकी जानकारी उसके 30 वर्षीय मौसेरे भाई को पता चल गई. जिसके बाद से युवक उसे डराने धमकाने लगा कि वह इसकी जानकारी उसके माता-पिता को दे देगा. युवक ने ब्लैकमेल कर नाबालिग से करीब पांच महीने पहले शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से वह लगातार उसे अलग-अलग जगह पर ले जाकर उसके साथ शोषण करता रहा.
वहीं 17 अगस्त को देवनगर थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर से ढाई साल की मासूम को उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चालान पेश करने की तैयारी कर ली है। एडीसीपी लाभूराम के अनुसार इस मामले में पीड़िता का अभी उपचार चल रहा है.
पढ़ें ये खबरें भी
- Sonam Wangchuk Released: अशोक गहलोत का मोदी सरकार पर हमला, 170 दिनों की जेल पर उठाए सवाल
- PAK-अफगानिस्तान की लड़ाई के बीच चीन की एंट्री, चेतावनी देते हुए की मध्यस्थता
- ‘बीजेपी पार्टी नहीं, गैंग है’, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, गैस सिलेंडर की किल्लत पर दे डाला बड़ा बयान
- MP में ‘हीट अटैक’ के बीच बारिश की चेतावनी: मार्च में पहली बार गिरेगा मावठा, अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- Congress Candidates 2nd List: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों दूसरी लिस्ट, 23 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान

