Rajasthan Crime News: जोधपुर शहर में रिश्तों को कर देने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग के साथ उसके ही मौसरे भाई द्वारा पांच माह तक देह शोषण किया गया. सोमवार को परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

माता का थान थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पीड़िता का बयान व मेडिकल करवाया जा रहा है. 15 वर्षीय बालिका ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि वह फोन पर अपने दोस्त से बात करती थी, जिसकी जानकारी उसके 30 वर्षीय मौसेरे भाई को पता चल गई. जिसके बाद से युवक उसे डराने धमकाने लगा कि वह इसकी जानकारी उसके माता-पिता को दे देगा. युवक ने ब्लैकमेल कर नाबालिग से करीब पांच महीने पहले शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से वह लगातार उसे अलग-अलग जगह पर ले जाकर उसके साथ शोषण करता रहा.
वहीं 17 अगस्त को देवनगर थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर से ढाई साल की मासूम को उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चालान पेश करने की तैयारी कर ली है। एडीसीपी लाभूराम के अनुसार इस मामले में पीड़िता का अभी उपचार चल रहा है.
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को मिलेगा मुफ्त सोलर प्लांट
- India vs Afghanistan T20 Series 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को फिर मिला मौका, संजू सैमसन की हुई वापसी
- भारतीय ऑटो बाजार में छा गई Maruti, August में बेचीं 2.19 लाख से ज्यादा गाड़ियां, SUV की रिकॉर्ड मांग …
- इंदौर में ट्रिपल तलाक के लिए पत्नी की पिटाई, शौहर ने पीट- पीटकर किया मजबूर, FIR दर्ज
- नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का CM धामी ने किया लोकार्पण, कहा- वैश्विक तापवृद्धि और जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों के बीच…



