खन्ना : खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की यहां कांग्रेसी नेता पर गाज गिरी है। कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसका जालंधर में मेडिकल करवाया जाएगा और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। इस पर अब राजनीति भी गरमाने लगी है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी त़ड़के राजदीप सिंह नागरा के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। देर रात तक छापेमारी जारी रही। तमाम जांच और दस्तावेज देखने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ जारी है। राजदीप सिंह नागरा को पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का करीबी माना जाता हैं।

यहां बता दें कि यह गिरफ्तारी और छापेमारी कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी है। भारत भूषण आशू को भी ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिलहाल जेल में है।
- MP Morning News: गेहूं उपार्जन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लेंगे महत्वपूर्ण बैठक, MP के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को मिली बड़ी सौगात, अतिथि शिक्षकों का 30 मार्च को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन
- उत्तराखंड में मंत्रियों को दिए गए जिलों के प्रभार, विकास कार्यों की निगरानी होगी तेज, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- Weather Update : रायपुर में तापमान सामान्य से अधिक, जानिए आज छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम…
- पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट: हड़ताली नर्सिंग स्टाफ पर ESMA लागू, सरकार का सख्त आदेश
- Bihar weather update: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि, जानें अपने शहर का हाल

