संजय वाणी, आलीराजपुर। बद्रीनाथ धाम यात्रा पर गए 145 यात्री उत्तराखंड के मालपुरा गांव में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैवल एजेंसी के पैसों के लेनदेन के चलते यात्रियों को रोका गया है।
आपको बता दें कि श्री केवलराम मानस यात्रा के गुरु जी उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर 5100 रुपए में यात्रियों को ले गए थे। रास्ते में यात्रियों से 2 हजार 500 रुपए और लिए लेकिन ट्रेवल एजेंसी का भुगतान नहीं किया। जिसकी वजह से ट्रेवल एजेंसी ने यात्रियों को रोक रखा है।
ट्रैवल एजेंसी का कहना है कि जब तक रुपए नहीं मिलेंगे, उन्हें यहीं पर रोका जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर यात्री राजा भाई ने आलीराजपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर से फोन पर बात की। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सुरक्षित निकाल घर पहुंचने की गुहार लगाई है। कलेक्टर नीतू माथुर ने चमोली जिले की कलेक्टर से बात की जिसके बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

