Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने गृह जिले भरतपुर के दौरे पर हैं। शनिवार को दौरे के दूसरे दिन सुबह 7 बजे सीएम केवलादेव नेशनल पार्क पहुंचे और वहां अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उन्होंने पार्क में छोड़े गए पांचना बांध के पानी को लेकर जिला प्रशासन और पार्क अधिकारियों से बातचीत की।

दूरबीन से पक्षियों का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने पार्क में पहुंचे 500 पेंटेड स्टॉर्क का दूरबीन से अवलोकन किया। उनके साथ मौजूद गाइड ने उन्हें पक्षियों से जुड़ी विशेष जानकारियां दीं। सीएम शर्मा लगभग 5 किलोमीटर तक पैदल भ्रमण करते रहे और घना क्षेत्र के विकास के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान जिला प्रशासन और घना प्रशासन के कई अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
पक्षियों का स्वर्ग है केवलादेव नेशनल पार्क
केवलादेव नेशनल पार्क को ‘पक्षियों का स्वर्ग’ कहा जाता है, जहां 250 से अधिक देसी-विदेशी पक्षी निवास करते हैं। यहां का प्रमुख सीजन नवंबर से शुरू होकर मार्च के अंत तक चलता है, जब पक्षी प्रेमी और पर्यटक बड़ी संख्या में पार्क का रुख करते हैं।
पढ़ें ये खबरें भी
- गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में AI टेक्निक से बनाया गया वीडियो वायरल, सिख धर्म की भावनाओं को पहुंचा ठेस
- Breaking News : राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बनाए गए IAS, डीओपीटी ने जारी किया आदेश
- इंसानियत को शर्मसार कर देगी ये घटना : मनोरंजन के लिए दलित युवक को पिलाई शराब, फिर कुत्ते के साथ करवाई घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल
- गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड की संयुक्त हाई-सीज ऑपरेशन, 200 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, दो ईरानी नागरिक गिरफ्तार
- WhatsApp पर लीक हो गया 10वीं का बोर्ड पेपर: लेडी टीचर ने लगा दिया स्टेटस, कलेक्टर ने किया निलंबित

